सांगोद: सांगोद के कनवास मंडी में गेहूं तौल बंद, किसानों का गुस्सा फूटा, उपखंड कार्यालय पर किया हंगामा
Sangod, Kota | Apr 8, 2026 सांगोद के कनवास क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के बाद अचानक तौल बंद होने से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। सुबह से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे किसानों को बिना गेहूं बेचे ही वापस लौटना पड़ा, जिससे नाराज किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के खरीद प्रक्रिया बंद कर दी गई,