नबीनगर: रेगनिया मंझौली में भव्य जलयात्रा का आयोजन, पूर्व विधायक डब्लू सिंह हुए शामिल
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रेगनिया मंझौली में यज्ञ समिति द्वारा आयोजित “श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा” के तहत शनिवार सुबह भव्य जलयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।