बदायूं: पुसगवां गांव में सीसी रोड डालने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चले, चार घायल हुए
Budaun, Budaun | Jul 3, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के पुसगवां गांव में सीसी रोड डलने को लेकर दो पक्षों में कहासूनी के बाद लाठी - डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे । जिससे एक पक्ष के 32 वर्षीय मुनीर अहमद पुत्र जलील अहमद व 45 वर्षीय मौहम्मद इरफान पुत्र खलील अहमद व दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय आसिफ पुत्र अफसर हुसैन और 54 वर्षीय अफसर हुसैन पुत्र असगर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।