गैरतगंज: डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से गैरतगंज में 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास भवन निर्माण को मिली स्वीकृति
साँची विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के सतत प्रयासों एवं दूरदर्शी विकास विजन को एक और बड़ी सफलता मिली है। उनकी अनुशंसा पर गैरतगंज में 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास भवन के निर्माण हेतु ₹5 करोड़ (₹500.02 लाख) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह छात्रावास क्षेत्र की