तुलसीपुर: सोनपुर चौराहे के पास 19 वर्षीय युवक की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
गैसड़ी कोतवाली अंतर्गत सोनपुर चौराहे के पास 19 वर्षीय युवक का उसके ही दोस्तों द्वारा हत्या कर दी गई। बताया जाता है की पुरानी रंजिस के कारण उसकी हत्या की गई और मौके से हत्यारे फरार हो गए हैं। पुलिस विभाग एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।