पुवायां: खुटार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शाहजहांपुर के खुटार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहजहाँपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 23 मार्च को दर्ज मुकदमे में आरोपी तौफीक की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।