विदिशा नगर: स्वास्थ्य संचालक के निरीक्षण में जिला अस्पताल ‘ऑल ओके’, जल्द मिलेगी MRI और CT स्कैन की सौगात
स्वास्थ्य विभाग के संचालक मनोज कुमार ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों ने कुछ समस्याएं और सुझाव भी उनके सामने रखे।