चंदेरी: कटी घाटी पर विदेशी पर्यटकों ने लोक संस्कृति का लिया आनंद
चंदेरी-ऐतिहासिक नगरी में भारतीय लोक संस्कृति और विदेशी पर्यटकों का अनोखा संगम देखने को मिला। जर्मनी, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आया पर्यटकों का दल दो दिवसीय प्रवास पर चंदेरी पहुंचा। बुधवार को मालवा-बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कटी घाटी पर स्थानीय कलाकारों ने ढोलक की थाप पर प्रस्तुति दी।