किशनगढ़ बास: राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा किशनगढ़ बास के चुनाव संपन्न, बलवंत सिंह बने अध्यक्ष
Kishangarhbas, Alwar | May 6, 2026
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा किशनगढ़ बास के चुनाव बुधवार दोपहर 2:00 बजे गजानन गार्डन किशनगढ़ बास में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सुखीराम प्रधानाचार्य ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह, सभा अध्यक्ष हुकम चंद चोपड़ा, सचिव जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुंदरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास और वरिष्ठ सभा अध्यक्ष सतीश कुमार को निर्विरोध बनाया गया है।