लोहरदगा: इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लोहरदगा सूंड़ी समाज ने धीरज प्रसाद साहू को सम्मानित किया, जताया गौरव
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सूंड़ी समाज लोहरदगा जिला की कार्यकारिणी एवं अभिभावक मंडल के सदस्यों ने सोमवार दोपहर 12 :30 बजे अपने मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा वैश्य समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की तस्वीर प्रदान कर सम्मानित किया।