भोगांव: उपनिबंधक कार्यालय भोगांव तहसील में रखने की मांग, वकीलों ने SDM-तहसीलदार को महानिरीक्षक निबंधन के नाम सौंपा ज्ञापन
भोगांव में वकीलों ने उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में ही संचालित रखने की मांग की है। बुधवार को तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम नीरज द्विवेदी और तहसीलदार गौरव कुमार को महानिरीक्षक निबंधन, लखनऊ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं।