फतेहाबाद: फतेहाबाद की ग्राम बरना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद के ग्राम बरना में जमीनी विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए घटना में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले परिणाम स्वरुप दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से एक को आगरा रेफर कर दिया गया।