माधौगढ़: माधौगढ़ पुलिस ने सहारनपुर से पास्को एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा
माधौगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिन सोमवार समय 4 बजे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर सिंह गुर्जर पुत्र बलकार सिंह,निवासी सलारपुरा,थाना गंगोह जिला सहारनपुर है।