माण्डलगढ़: राजगढ़ के जंगल क्षेत्र में 113 किलो डोडा चूरा किया गया जब्त, तस्कर फरार
काछोला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई क्रेटा कार से 113 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को राजगढ़ के जंगल क्षेत्र में कार में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जिसमें 6 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला।