बिसौली: बिसौली नगर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
Bisauli, Budaun | Jul 26, 2026 बिसौली नगर में रविवार को 1 बजे करीब हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे नगर का मौसम सुहाना हो गया। बारिश के दौरान बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।