सुसनेर: मासूम से छेड़छाड़ के बाद देहरिया में NH-552G पर चक्का जाम, प्रशासन ने आरोपी का अवैध मकान किया ध्वस्त
नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद गुरुवार 4 बजे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। पीड़ित परिजनों की मांग पर प्रशासन को आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करना पड़ा। ग्रामवासियों ने TI व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, उसके बाद दरिया में नेशनल हाईवे 552 पर चक्का जाम कर दिया SDOP देवनारायण यादव, तहसीलदार राजेश्वर श्रीमाल मौके पर पहुंचे और उक्त कार्रवाई की।