जौनपुर: जौनपुर की 1734 ग्राम पंचायतों को मिला क्यूआर कोड, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा बड़ा कदम
जौनपुर जिले की सभी 1734 ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंचायत भवनों के लिए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पंचायत भवनों को जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल को लागू करने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अहम भूमिका रही है।