दुर्गावती: सखेलीपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल के पहलवान मेवा थापा ने केरल के कटप्पा पहलवान को दी पटखनी
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत सखेलीपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में रविवार की शाम 5:00 बजे नेपाल के पहलवान मेवा थापा ने केरल के कटप्पा पहलवान को पटखनी देकर अपना परचम लहराया। इस कुश्ती पर आयोजक कमेटी के द्वारा 51000 रुपए का पुरस्कार रखा गया था।