पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के तलाव गांव से चोरी ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 10, 2024 जिले के खातोली थाना क्षेत्र के तलाव गांव से चोरी हुई ट्रोली को बरामद कर 2 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि तलाव गांव निवासी लोकेश नागर ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके ट्रेक्टर की ट्रोली को अज्ञात चोर चुराकर ले गए।पुलिस ने इस मामले में प्रवीण बैरवा व महेन्द्र बैरवा निवासी देवनिमड़ियाँ को गिरफ्तार किया।