हनुमना: ढाबा गौतमान गांव हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, हनुमना पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, पुरानी रंजिश थी वजह
Hanumana, Rewa | Mar 6, 2026 मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में पुरानी रंजिश में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे न्यायालय में पेश किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।घटना 4 मार्च की शाम की है। शिकायतकर्ता पूरनलाल पटेल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ था