निवाई: NH-52 पर गांव मोटूका के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु, दो गंभीर घायल
Niwai, Tonk | Apr 27, 2026 हाईवे पर मोटूका पुलिया के पास सोमवार की सुबह 4.15 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर बरोनी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के पीडितों को जिला अस्पताल टोंक लेकर गये। बरोनी पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह 4.15 बजे टोंक जा रही कार ट्रेलर में पीछे से जा घुसी,जिससे कुलदीपजाट उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हो गई