कैंपियरगंज: गोरखपुर में छठ बेदी बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, रोहिन नदी के बडहरा लाल घाट पर झड़प में लात-घूंसे चले, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव बडहरा लाल घाट पर छठ बेदी बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रोहिन नदी के किनारे हुई इस झड़प में लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना छठ महापर्व से पहले हुई, जब मंगरहिया और नरायनपुर के लोग छठ घाट पर बेदी निर्माण कर रहे थे।