मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, आरोपी मौके से फरार
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित फरमान ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा और जमीन पर गिराकर गला दबाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने मेडिकल कर जांच शुरू कर दी है।