पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश
पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने मौसम में गर्मी के असर को बदल दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे से 3 बजे तक हुई मूसलाधार वर्षा से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ पहले हल्की फुहारें शुरू हुईं।वर्षा के बाद अमरकंटक की प्राकृतिक छटा और निखर उठी।