फारबिसगंज: मझुवा नहर में डुबने से एक किशोर की मौत परिजनों के बीच मचा कोहराम
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के मझुवा नहर में एक किशोर के शव को पानी में तैरता देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों के बीच सनसनी फैल गई.देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भी जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया लाया.