कुचाई: तिलोपदा व मरांगहातु पंचायत के विभिन्न गांवों में स्वयं परियोजना की ओर से किया गया वृक्षारोपण
कुचाई प्रखंड अंतर्गत तिलोपदा,अरूवां ,छोटासेगोई व मरांगहातु पंचायत के विभिन्न गांव में स्वयं परियोजना की ओर से रविवार शाम लगभग पांच बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से सीड बॉल (बीज गेंद) निर्माण एवं वितरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोर-किशोरियों तथा समुदाय के सद