टिमरनी: छिंदगांव मेल गांव में खेत की झोपड़ी में भीषण आग, ₹35 हजार नकद और खेती का सामान जलकर राख
Timarni, Harda | May 10, 2026 टिमरनी तहसील क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव मेल में एक किसान की खेत पर बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आज 10 मई शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान रामकृष्ण वामने के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक भीषण आग भड़क उठी।