भंडरिया: बिराजपुर रोदो के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
भंडरिया-रमकंडा मुख्य सड़क पर बिराजपुर रोदो के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरगढ़ थाना क्षेत्र के टेहरी गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय यादव अपने ससुराल रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी के कछचरवा के डुमारटांड़ गांव स्थित हरि यादव के घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह बाइक रोकक