सुल्तानपुर: आप का दावा- यूपी में भाजपा को देंगे टक्कर, जिला प्रभारी बोले- तीन महीने में संगठन होगा मजबूत, 26 को लखनऊ में होगी बैठक
सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा किया है। बुधवार दोपहर 2 बजे एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बौद्ध प्रांत के महासचिव और जिला प्रभारी रजत चौरसिया मुख्य अतिथि थे। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।जिला प्रभारी चौरसिया ने कहा कि तीन महीने में पार्टी जिले में भाजपा की बराबरी कर लेगी। उन्होंने