सुल्तानपुर: सुलतानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 20 साल के युवक को अकारीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया
सुलतानपुर के थाना धम्मौर पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिल्सिनी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वह विनोद कुमार का पुत्र है।पुलिस ने आरोपी को अकारीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। उस पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज