सुल्तानपुर: पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित दो अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
एक आरोपी रोडवेज के पास से और दूसरा प्रयागराज-सुलतानपुर हाईवे से पकड़ा गया सुलतानपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहली गिरफ्तारी में पुलिस ने अमित कुमार जायसवाल को पकड़ा। 29 वर्षीय अमित प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 69/352/351(2) के तहत मामला