बांधवगढ़: जिले में धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की व्यवस्था को बनाया गया सहज और सुगम : डिप्टी कलेक्टर
उमरिया डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन और उपार्जन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिले में किसान पंजीयन की व्यवस्थाा को सहज और सुगम बनाया गया है । किसान स्वंय के मोबाईल से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।