शाहबाद: शाहबाद खंड के देवरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
Shahbad, Baran | Feb 4, 2025 शाहबाद खण्ड का पथ संचलन देवरी में घोष धुन के साथ निकाला गया। जानकारी मंगलवार सुबह 11 मिली। इसमें स्वंयसेवक कदम ताल मिलाकर निकले तो लोग देखते ही रह गए। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या स्वयंसेवक शामिल रहे। खण्ड कार्यवाह लालाराम जाटव ने बताया कि स्वयंसेवक एकत्रित हुए। यहां ध्वजारोहण व बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।