शाहबाद: खुशालपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, नहीं हुई कोई जनहानि
Shahbad, Baran | Feb 3, 2025 खुशालपुरा के पास बीती रात सड़क हादसा हो गया है। जानकारी सोमवार सुबह 7 बजे मिली। प्रत्यक्षदर्शी राहुल चंदेल ने बताया की यह चित्तौड़गढ़ तरफ जा रहा था। इस दौरान खुशालपुरा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। ट्रक में कोयला भरा हुआ था। आंगे मामले की जांच की जा रही हैं।