शाहबाद: देवरी हाईवे पर कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बारां किया गया रेफर
Shahbad, Baran | Feb 3, 2025 कस्बे में हाइवे पर बने कट से दूसरी तरफ जाता बाइक सवार कार की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे मिली। चिकित्सक ललित नागर ने प्राथमिक उपचार कर बारां रैफर किया। जानकारी के अनुसार घायल बबलेश जाटव पुत्र पप्पू जाटव 26 निवासी घायल हो गया।