फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, दुकानदार समेत दो लोग घायल
हड़िया चौराहे पर बिल्डिंग कार्य के दौरान हादसा, एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
सिलेंडर के टुकड़े दूर तक उछले, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी
✒️रिपोर्ट अंकित मिश्रा /अजय श्रीवास्तव
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश l जनपद में बुधवार शाम गैस बिल्डिंग (वेल्डिंग) कार्य के दौरान एक सिलेंडर में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान संचालक और सड़क किनारे खड़ा एक राहगीर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
फतेहपुर। शहर के हड़िया चौराहा स्थित एक गैस बिल्डिंग (वेल्डिंग) की दुकान पर बुधवार शाम लगभग 4:20 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्य के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, दीपक पटेल (45 वर्ष) अपनी दुकान पर गैस सिलेंडर की सहायता से वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके में दुकानदार दीपक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे अपने परिवार के साथ खड़े शिव मंगल (30 वर्ष), निवासी आसई का पुरवा, भी सिलेंडर के टुकड़े लगने से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सिलेंडर के टुकड़े लगभग 500 मीटर दूर तक जाकर गिरे और एक टुकड़ा पास के पेड़ पर जाकर लटक गया। क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल शिव मंगल ने बताया कि वह बैंक से पैसे निकालने के बाद सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आ गया। वहीं दुकानदार की पत्नी नीलू ने बताया कि उनका परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से गैस बिल्डिंग का कार्य कर रहा है और इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है।
समाचार लिखे जाने तक विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।
औद्योगिक गैस सिलेंडरों के उपयोग में सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक माना जाता है। फतेहपुर की यह घटना एक बार फिर कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों, नियमित निरीक्षण और तकनीकी सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित करती है। हादसे के कारणों का स्पष्ट पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा की अपील
एनडी न्यूज़ एवं दैनिक निष्पक्ष धारा जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग एवं संबंधित तकनीकी विभाग से अपील करता है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा गैस सिलेंडरों से जुड़े कार्यस्थलों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण कराया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही घायलों को समुचित उपचार और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
👇👇👇
#NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #Fatehpur #BreakingNews #CylinderBlast #GasCylinder #IndustrialSafety #FireSafety #DistrictHospital #UPPolice #FatehpurNews #AccidentNews #PublicSafety #HindiNews #EmergencyResponse #FireDepartment #SafetyFirst
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: सहयोगी शिवा गुप्ता के साथ जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ (226001) (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर (212601) (UP)
📅 दिनांक: 29 जुलाई 2026
📆 दिन: बुधवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 9696119696