गया टाउन सीडी ब्लॉक: आईजी विकास वैभव ने आमजनों की एक-एक कर सुनी समस्याएं,संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी मगध पुलिस कार्यालय में आज आज शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आम जनों के द्वारा आईजी विकास वैभव से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा गया। तदोपरांत आईजी के द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये I इसकी जानकारी आज दिनांक 20 जून शनिवार की शाम 5 बजे के करीब आईजी विकास वैभव ने दी है।