पीपलदा: सिमोला गांव निवासी महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल, एमबीएस अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 28, 2025 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के सिमोला गांव निवासी महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गम्भीर घायल हो गयी जिसको उपचार के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला शकरकला बाईं अपने पति राजू गुजर के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी कि वह मोटरसाइकिल से गिर गयी जिसके सिर में गम्भीर चोट लगने पर उसे कोटा रेफर किया गया जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।