पीपलदा: अयाना इटावा क्षेत्र के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मेलों का आयोजन
Pipalda, Kota | Feb 26, 2025 जिले के अयाना इटावा क्षेत्र में बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 8 बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अयाना क्षेत्र के प्राचीन हांड़ीपाली शिव मंदिर में पूरे क्षेत्र के शिव भक्त अभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे थे। इस मौके पर मेले का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौजूद था।