पीपलदा: खातोली क्षेत्र में खेत पर पानी देते समय किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत के बाद पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Pipalda, Kota | Feb 27, 2025 जिले के खतौली थाना इलाके के सहनाहाली गांव में खेत पर फसल में पानी देने के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गयी गुरुवार सुबह इटावा अस्पताल में पौने 10 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।खातोली पुलिस के अनुसार बाबूलाल नागर पुत्र रामकुवार नागर खेत पर फसल में पानी दे रहा था कि उसको जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे वह अचेत हो गया।