जमुई: जमुई में महाराणा प्रताप जयंती पर युवाओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
Jamui, Jamui | May 9, 2026 जिले के कटौना मल्लेपुर स्थित श्रद्धा पैलेस में शनिवार 2 बजे वीर महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।