कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, भाई के शोर मचाने पर आरोपी भागा
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मई की रात पड़ोस में रहने वाला अखिलेश उर्फ बितानू चुपके से घर में घुस गया और कमरे में सो रही 21 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी छोटे भाई ने आरोपी को देख लिया और शोर मचा दिया।