मुरैना जिले की ग्राम पंचायत बघरोली के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों पर कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद आज मंगलवार क़ो कार्रवाई की गई।जांच में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव हरिप्रकाश कुशवाह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कैलारस रहेगा।