रामगढ़: सिसौड़ा पंचायत भवन पर मैट्रिक और इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर रामगढ़ प्रखंड के सिसौडा पंचायत भवन पर पंचायत के मुखिया प्रदीप कुशवाहा के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 80% से अधिक मैट्रिक और इंटर में अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।