जांजगीर: जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया गया
जांजगीर-चाम्पा के जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर की गई. लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य यह है कि दो पक्षों के बीच आपसी विवादों को आपसी बातचीत, सहमति या समझौते से हल करना, ताकि दोनों के बीच संबंध ना टूटे आपसी सहमति से न्याय मिले.