कांके: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2026 मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक गुरुवार सुबह करीब आठ बजे नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज के युवाओं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।