बड़वारा: रोहनिया बाईपास पर गाय को बचाने के चक्कर में पलटा हाइवा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
Badwara, Katni | Jul 24, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनियां बाईपास के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हाइवा के पलटते ही आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज गूंज उठी, लेकिन राहत की बात यह