पिछले 2 महीनों से असामाजिक तत्वों द्वारा भिलाई टाइम्स से जुड़े सभी Instagram अकाउंट्स और उनसे जुड़े लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हैक करने, बंद कराने और डराने की कोशिशें की जा रही हैं।
क्यों?
क्योंकि हम लगातार कट रहे पेड़ों, प्रकृति और जनता की आवाज को देश के सामने रख रहे हैं… और सच हमेशा कुछ लोगों को चुभता है।
एक सक्रिय साइबर गिरोह ने हमारा Instagram अकाउंट डिलीट कर दिया…
और अब नए अकाउंट्स व पर्सनल IDs पर अटैक कर पैसे की मांग की जा रही है।
लेकिन सुन लो 👇
- हम डरने वालों में से नहीं हैं
- हम झुकने वालों में से नहीं हैं
आप लाख साजिशें रच लो…
.भिलाई टाइम्स न कभी झुका है, न झुकेगा!
हम निर्माता हैं…
हमारा काम है सच्चाई को बनाना, उठाना और जनता तक पहुंचाना।
Instagram बंद कर दोगे?
कोई बात नहीं…
हम दूसरे प्लेटफॉर्म से बोलेंगे!
लेकिन सच कहना नहीं छोड़ेंगे!
ये प्लेटफॉर्म आते-जाते रहेंगे…
हमारा हौसला हमेशा कायम रहेगा!
क्योंकि…
हम छत्तीसगढ़ की मिट्टी से हैं
गिरना, संभलना और फिर उठना हमारे खून में है!
दुगनी रफ्तार से वापसी होगी…
✍️ संजय सोनी, जर्नलिस्ट बालोद
#WeStandWithBhilaiTimes
#WeStandWithYashwantSahu
#StandForTruth
#FreedomOfPress
#Chhattisgarh
VoiceOfPeople
Balod, Balod | Sep 4, 2026