स्याना: नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक में कार्यकर्ताओं ने समस्त गांव में अंबेडकर जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की
Siyana, Bulandshahr | Apr 9, 2026
नगर के समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के समस्त गांव में अंबेडकर जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की। गुरुवार को आयोजित बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक गांव में धूमधाम के साथ डा. अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।