बांका: पुराने अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया, अधिकारों पर हुआ मंथन
Banka, Banka | May 1, 2026 पुराने अस्पताल परिसर स्थित गांधी चौक में गुरुवार की दोपहर 12 बजे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सह चिकित्सा संघ के अध्यक्ष अजय कुमार चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकार, उनकी समस्याओं एवं वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की।